फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईटी क्विज में ध्रुव, देवांश व दिनेश की टीम-डी अव्वल

Thu, 11 Apr 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग ने कॉलेज के कॅरिअर मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में इन्फोमैथ्स चंडीगढ़ के सहयोग से आईटी क्विज-2024 नामक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें बीसीए छठे सेमेस्टर के ध्रुव, देवांश, दिनेश की टीम-डी को पहला स्थान मिला।

कॅरिअर मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. सूरज वालिया ने कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजबीर पराशर और इन्फोमैथ्स लिमिटेड की निदेशक अर्पणा ग्रोवर का स्वागत किया। कंप्यूटर विभागाध्यक्ष डॉ. मतिश गर्ग ने बताया कि प्रारंभिक दौर में तीन छात्रों की 16 टीमों ने भाग लिया था, जिनमें से चार टीमें फाइनल प्रतियोगिता में पहुंचीं।
विज्ञापन


बीसीए छठे सेमेस्टर के छात्र ध्रुव, देवांश, दिनेश की टीम डी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, बीसीए दूसरे सेमेस्टर की निकिता, वीना, निशु की टीम-सी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा बीसीए छठे सेमेस्टर के छात्र काव्या, अंकित, राघव की टीम-ए ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

डॉ. राजबीर पराशर ने विजेता छात्रों को बधाई दी और उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए कंप्यूटर विज्ञान विभाग को भी बधाई दी। कंप्यूटर विभाग से प्रियंका गांधी और कोमल गर्ग ने मंच संभाला।
विज्ञापन


ममता शर्मा, दीक्षा, मीनू, मनु, अमित गुप्ता और बलवान ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। अंत में डॉ. मतीश गर्ग ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. गगन मित्तल, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. नरेश, डॉ. विशाल आनंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें