फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अवशेष जलाने से रोकने पर टीम के साथ मारपीट

Tue, 17 Oct 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। फसलों के अवशेष जला रहे किसानों को रोकने गई टीम के साथ दो आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कृषि पर्यवेक्षक की पगड़ी उतार दी और सरकारी ड्यूटी में भी बाधा डाली। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कृषि विभाग चीका में कृषि पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत गुरजीत सिंह ने सीवन थाना में शिकायत दी कि 15 अक्तूबर को उन्हें सूचना मिली कि भूना गांव में किसान विनोद कुमार व मुकेश कुमार ने ठेके पर जमीन ले रखी है और उसमें धान की फसल लगाई थी। अब इन दोनों ने फसलों के अवशेष खेतों में जलाए हैं। उन्होंने ग्राम स्तरीय कमेटी के साथ मौके पर मुआयना किया तो नौ से 10 एकड़ के लगभग अवशेषों में आग लगी मिली। इस पर उन्होंने किसान विनोद कुमार व मुकेश कुमार को समझाने की कोशिश की तो आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनसे मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पगड़ी उतार दी और अबशब्द कहे। ऐसा करके आरोपियों ने उसकी सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली और उसे जान से मारने की धमकी दी है। जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें