फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्रों को दिया भारतीय संस्कृति का ज्ञान

Tue, 02 Dec 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
गीता जयंती समारोह में भाग लेते हुए छात्र।
विज्ञापन
गुहला चीका। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल चीका में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय गीता जयंती समारोह का आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य मेधाव्रत और संचालन संयोजक राजेश कुमार ने किया गया। समारोह की शुरुआत भगवद् गीता के पवित्र श्लोकों के उच्चारण से की गई। विद्यार्थियों ने गीता के महत्व, कर्मयोग, ज्ञानयोग और भक्ति योग पर आधारित भाषण, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित जनों ने खूब सराहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के स्टाफ सौरव, लक्ष्मी नारायण, सुशील, गुरविंदर सिंह ग्रेवाल ने विशेष योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें