फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिक्षकों को तकनीक से कराया रूबरू

Sun, 08 Sep 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। कुशल हरियाणा के तहत खंड मुख्यालय पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर शिक्षकों को नई तकनीकी से रूबरू कराया गया।

राजौंद के खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड संसाधन संयोजक बलबीर कश्यप ने बताया कि खंड कार्यालय के सभागार में सभी स्कूलों के अध्यापकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण व स्कूल मुखियाओं के लिए एक दिन का कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सभी मिडिल, हाई और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक और स्कूल मुखिया ने भाग लिया।
विज्ञापन


बताया कि अशोक कुमार बीआरपी को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया। सभी प्रतिभागियों को पहले प्रशिक्षक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी अध्यापकों को विषय वार कक्षा छठी से आठवीं तक की लर्निंग बेस्ड एजुकेशन और टीचर्स लर्निंग साइकल सिखाना था।
विज्ञापन


इस दौरान दौरान खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी स्कूल मुखिया और ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स को राष्ट्रीय डिवॉर्मिंग डे जो कि 18 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा। उस कार्यक्रम के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान गुरदीप सिंह, दीपिका, अशोक कुमार, ऋषि पाल, सुमन मेहता, सुमित्रा देवी, सुनील कुमार, संदीप कुमार, पवन कुमार, रेनू शर्मा, बबलू, अनिल कुमार, उमेद सिंह ने भी अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें