कैथल। इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लायनेस क्लब दिशा की पूर्व अध्यक्ष अमिता खुरानियाने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ वर्तमान अध्यक्ष रेणु टक्कर एवं उनके पति अनिल टक्कर, अनीता खुरानिया, पूनम खुरानिया व शिवानी खुरानिया ने भी अन्य अतिथियों के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई। समारोह का आरंभ मंच संचालिकाओं प्राध्यापिका मीनू कोलिया व गीता शर्मा व छात्रा वैष्णवी और भावना के निर्देशन में मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन से किया। संवाद