फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घर-घर पहुंचकर शिक्षकों ने बताया जनगणना का महत्व, अफवाहों से बचने की अपील

विज्ञापन
जनगणना अभियान के दौरान लोगों को जानकारी देते हुए प्रगणक इकबाल सिंह व राजेश नैन।
विज्ञापन
गुहला-चीका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुहला के शिक्षक और जनगणना प्रगणक इकबाल सिंह और राजेश नैन ने शनिवार को शहर के वार्ड नंबर 6 में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान दोनों शिक्षकों ने घर-घर जाकर नागरिकों को जनगणना के महत्व, इसकी प्रक्रिया और इससे जुड़े तथ्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लोगों से सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया। साथ ही अफवाहों से बचने की अपील की। अभियान के दौरान शहरवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन

प्रगणकों ने परिवार के सदस्यों की संख्या, शिक्षा स्तर, रोजगार की स्थिति, सामाजिक व आर्थिक स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी एकत्रित की। इस अवसर पर नागरिकों को बताया गया कि जनगणना केवल देश की आबादी, सामाजिक संरचना और बुनियादी सुविधाओं का वास्तविक आंकड़ा तैयार करने की प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी और लाभकारी बनाना है। जनगणना प्रगणक इकबाल सिंह और राजेश नैन ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है जिससे आंकड़ों के संकलन और विश्लेषण में पारदर्शिता और तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि प्रगणक घर-घर जाकर लगभग 33 महत्वपूर्ण प्रश्न पूछ रहे हैं जिनमें मकान की स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या, शिक्षा, रोजगार, पानी, बिजली, शौचालय, इंटरनेट सुविधा, रसोई गैस और मकान का स्वामित्व (अपना या किराए का) जैसी जानकारी शामिल हैं।
नहीं कटेगा राशन कार्ड
उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर लोगों में यह भ्रांति देखी गई है कि जानकारी देने से राशन कार्ड कट सकता है या आधार कार्ड में कोई बदलाव हो सकता है। यह पूरी तरह निराधार और भ्रामक बातें हैं। जनगणना का किसी व्यक्ति के राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाते या अन्य सरकारी दस्तावेजों से कोई सीधा संबंध नहीं है। इसका उद्देश्य केवल देश की वास्तविक जनसंख्या और जीवन स्तर से संबंधित आंकड़े एकत्रित करना है। प्रगणकों ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और बिना किसी डर या संकोच के सही जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान किसी भी नागरिक से आधार नंबर, बैंक विवरण, पासवर्ड या ओटीपी नहीं मांगा जाता।

जनगणना अभियान के दौरान लोगों को जानकारी देते हुए प्रगणक इकबाल सिंह व राजेश नैन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें