संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। श्री नर नारायण सेवा समिति ने आर्य समाज की ओर से संचालित आर्य कन्या उच्च विद्यालय में समिति के स्थापना दिवस और शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमरजीत छाबड़ा और विशिष्ट अतिथि दया गुप्ता, गोपाल गर्ग, गौरव गर्ग रहे। मुख्य अतिथि अमरजीत छाबड़ा सहित अन्य अतिथिगणों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर बच्चों ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत गाया और सांस्कृतिक गीतों पर नृत्य करके मंत्रमुग्ध कर दिया।
सभी शिक्षकों ने अपना व्यक्तिगत परिचय दिया और समिति के साथ बताए हुए अपने क्षण, अनुभव,उपलब्धि और लक्ष्य को सांझा किया। मुख्य अतिथि अमरजीत छाबड़ा ने समिति के कार्यों की खूब सराहना की। कहा कि सनातन धर्म में पिछड़े, वंचित,पीडित व शोषितों के दुख दर्द को बांटना ही सच्ची सेवा है। यही कार्य समिति कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि उनकी तरफ से नौ लड़कियों का आजीवन पढ़ाई का खर्चा वह देंगे।
दया गुप्ता ने समिति ने पीड़ित समाज के सेवार्थ के लिए चलाए जा रहे शिक्षण एवं अन्य कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। कहा कि निष्काम भाव से की जा रही सेवा ही सच्ची व पवित्र सेवा होती है। उन्होंने एक सेवा केंद्र का सहयोग जारी रखने की घोषणा भी की। इस मौके पर डॉ. राजेंद्र ठुकराल, दीपा बजाज, वरुण जैन, गोपाल गर्ग, देवीदास राज राणा, गौरव, सतीश बंसल, मिकेंद्र, श्याम लाल आर्य जी ने समिति के कार्यों की प्रशंसा की।