जवाहर पार्क में बैठक करते अध्यापक। स्वय
- फोटो : जेतवन परिसर में पूजा करते बौद्ध अनुयायी।
कैथल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की जिला कार्यकारिणी की बैठक जवाहर पार्क स्थित संगठन कार्यालय में हुई। जिला प्रधान रामफल दयोहरा और जिला सचिव अमरनाथ किठाणिया ने बताया कि 1 और 2 जून को हिसार जाट धर्मशाला में आयोजित राज्य कौंसिल सम्मेलन में जिले से काफी अध्यापक शामिल होंगे। सम्मेलन में पिछले डेढ़ वर्षों के दौरान किए गए सांगठनिक कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए जनशिक्षा को बचाने और शिक्षकों के लंबित मुद्दों के लिए आगामी रणनीति तय की जाएगी।
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, जिला संगठन सचिव सुरेश द्रविड़, सहसचिव शमशेर कालिया, जोगिंद्र सिंह, कृष्ण आर्य, सतपाल पांचाल, राजकुमार कश्यप, मस्त राम शास्त्री, जयभगवान चौहान, सतीश कुमार, विक्रम कौल जितेंद्र नेहरा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान ओमपाल भाल ने कहा कि बुधवार की बैठक में जिले के सभी 7 ब्लॉकों से साथियों की भागीदारी रही। इस अवसर पर गगनदीप,अमरजीत, मोहन कुमार, सतीश बलवती व रमेश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
जवाहर पार्क में बैठक करते अध्यापक। स्वय- फोटो : जेतवन परिसर में पूजा करते बौद्ध अनुयायी।