फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिक्षकों, विद्यार्थियों ने नशामुक्ति का लिया संकल्प

Tue, 13 Aug 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में एंटी रैगिंग सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को जागरूकता के उद्देश्य से पूरे सप्ताह विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं करवाई।

विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी निदेशक प्रो. भाग सिंह बोदला ने बताया कि विश्वविद्यालय में जिन भी नए विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है उन्हें एंटी रैगिंग कानून के बारे में भी जानकारी दी। नए विद्यार्थी बिना किसी रैगिंग के भय के अध्ययन करें। उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए आचार्य एवं पुराने विद्यार्थी सहयोग करें।
विज्ञापन


इस आयोजन के प्रथम दिवस सोमवार को भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी विद्यार्थियों एवं आचार्यों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. सत्य प्रकाश दूबे ने कहा कि उनके विद्यार्थी देश की युवा शक्ति का नेतृत्व करते हैं, इसलिए उन्हें नशे से दूर रहना चाहिए और समाज को भी नशे से दूर करने को महर संभव प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकाय अधिष्ठाता डॉ. जगत नारायण, चीफ वार्डन डॉ. रामानंद मिश्र, हिंदू अध्ययन विभाग के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण चंद्र पांडे, पीआरओ डॉ. गोविंद वल्लभ सहित डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें