फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिक्षक भी हड़ताल के समर्थन में उतरे

Mon, 04 May 2026 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारी। स्वयं
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन शाखा नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा (सम्बद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) की राज्यव्यापी हड़ताल आज 26वें दिन भी जारी रही। दमकल कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के साथी कार्मिक अनशन पर रहे। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान रामफल दयोहरा ने व संचालन जिला सचिव अमर नाथ किठानिया ने किया।
विज्ञापन

इस दाैरान राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, सुरेश द्रविड़, जोगिंद्र सिंह, सतपाल पांचाल,गगनदीप, रमेश कुमार, सतीश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि दमकल कर्मचारी हर परिस्थिति में अपनी जान जोखिम में डालकर जनता, किसानों और समाज की सुरक्षा करते हैं, लेकिन सरकार उनके साथ उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही है। संघ नेताओं ने 18 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र का हवाला देते हुए कहा कि उसमें स्पष्ट रूप से दमकल कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह को सम्मान देने के लिए तत्काल वार्ता की मांग उठाई गई थी। बावजूद इसके सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार शीघ्र ही दमकल कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती और वार्ता शुरू नहीं करती, संघ आंदोलन को हर स्तर पर समर्थन देगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें