फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में गाइडों से हो रही पढ़ाई

Tue, 05 Aug 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शिक्षा विभाग के पाबंदी लगाए जाने के बावजूद राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी गाइडों से पढ़ाई करने पर मजबूर हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन में यह लिखा गया है कि कोई भी शिक्षक एवं विद्यार्थी स्कूलों में पढ़ाई के लिए गाइडों का सहारा नहीं लेगा। इसके बावजूद कई शिक्षक छात्र-छात्राओं को गाइड से पढ़ाई करने के लिए कहते हैं। शिक्षा विभाग के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए राजकीय स्कूलों में अधिकतर विद्यार्थी गाइड लेकर स्कूल में आते है। इससे विद्यार्थियों को अधूरा ज्ञान प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन


बाजारी पुस्तकों से होता है विद्यार्थियों नुकसान
 शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को बाजार में प्राप्त गैस पेपर व गाइडों से काफी नुकसान होता है और विद्यार्थी सही रूप से ज्ञान प्राप्त नहीं कर पाता है। विद्यार्थी गाइडों के सहारे रट्टे लगाकर पढ़ाई केवल कक्षा में अंक हासिल कर लेता है लेकिन ज्ञान और अनुभव में कमजोर रहता है। इसका प्रभाव उसके कैरियर पर पड़ता है।

गाइड न होने पर अध्यापक विद्यार्थियों को पीटते है
विद्यार्थी अनुज, सुबोध कुमार, जसविन्द्र सिंह, रमनकांत वर्मा, जयपाल, सुरेश, अशोक कुमार, समीर, योगेश सिंह, लक्ष्य, जॉनी जागड़ा ने बताया कि विद्यालय में सभी विद्यार्थियों पर प्रत्येक विषय की गाइड है। अगर किसी विद्यार्थी पर गाइड नहीं होती है तो अध्यापक कक्षा में पीटते है। उन्होंने बताया कि अध्यापक ही सभी विद्यार्थियों को गाइड खरीदने के लिए प्रेरित करते है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें