फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीआई शिक्षकों का16वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शारीरिक शिक्षा संघर्ष समिति द्वारा हटाए गए 1983 पीटीआई की सेवा बहाली के समर्थन में लघु सचिवालय में धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन मंगलवार को लगातार 16वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता ओम पाल भाल व मंच संचालन राजेश पंचाल ने किया। क्रमिक अनशन पर विजय बुरा भूपेंद्र सिंह कर्म सिंह बोदला मैडम बलजीत कौर धरने पर बैठे। वहीं हरियाणा राजकीय सांस्कृतिक अध्यापक संघ प्रधान छोटा राम शास्त्री अपने साथियों के साथ समर्थन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि 1983 पीटीआई की सेवा बहाली का समर्थन करते हैं। सरकार से अपील करते हैं इन 1983 पीटीआई को मानवता के आधार पर रिजवान करवाया जाये और सुप्रीम कोर्ट के द्वारा इनके कागजातों में कोई भी कमी नहीं निकाली गई। इस दौरान किसान यूनियन व जरनैल सिंह प्रधान सर्व कर्मचारी संघ कैथल, बलवान कुंडू महा सचिव महासंघ कैथल, बलवान संधू प्रधान हरियाणा रोडवेज कैथल व वीरेंद्र सांगवान पूर्व प्रधान प्राइवेट ट्रांसपोर्ट सोसाइटी हरियाणा, सतबीर गोयत, जयप्रकाश शास्त्री, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें