फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्राओं को सिखाए रीजनिंग के गुर

Wed, 29 Oct 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
28केएलटी1: कार्यशाला में प्रशिक्षण लेती महिला कालेज की छात्राएं - फोटो : सूखी पड़ी गेरुआ नदी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय कलायत में चल रहे पांच दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन विशेषज्ञ सौरभ मान व पुष्पेंद्र ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए रीजनिंग की ट्रिक पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने तर्कशक्ति बढ़ाने के लिए शॉर्टकट और ट्रिक बताई।

कार्यशाला में सौरभ मान ने छात्राओं को रीजनिंग विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्राओं को बहुत ही सरल तरीके से बताया कि रीजनिंग के मुश्किल सवालों को किस तरह से विभिन्न प्रकार की ट्रिकों के माध्यम से कम समय में हल किया जा सकता है। इस अवसर पर प्राचार्य सुनील गर्ग ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। यह छात्राओं की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सराहनीय कदम है। अधिक से अधिक छात्राओं को इस कार्यशाला में शामिल होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेसमेंट सेल इंचार्ज एवं कार्यशाला की आयोजक इतिहास प्राध्यापिका शीला ने छात्राओं को इस कार्यशाला में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के दूसरे दिन 150 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर भूगोल के सहायक प्राध्यापक डॉ राम जुवारी, हिंदी प्राध्यापिका रीतू एवं वाणिज्य प्राध्यापक शेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें