फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: साइबर सुरक्षा और ठगी से बचने के सिखाए गुर

Tue, 07 Oct 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
साइबर सुरक्षा को लेकर किया जागरुक। - फोटो : katra news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की अहम जानकारी दी गई। इसके तहत उन्हें साइबर सुरक्षा के गुर सिखाने के साथ ठगी से बचाव के उपाय भी बताए गए।

गौरतलब है कि अक्तूबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है, ताकि साइबर अपराधों की रोकथाम की जा सके और नागरिकों में जागरूकता बढ़ाई जा सके। इसी अभियान के तहत एसएचओ साइबर क्राइम थाना कैथल, पी.एस.आई. शुभ्रांशु ने इस कार्यक्रम का आयोजन करवाया।
विज्ञापन


इस मौके पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम में साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले आधुनिक और पेचीदा ठगी के तरीके साझा किए गए। विद्यार्थियों को बताया गया कि किस प्रकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, फर्जी लिंक, ओटीपी, बैंकिंग जानकारी या कॉल के माध्यम से ठगी की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन


सावधानियों की जानकारी दी गई, जैसे: किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करना। अज्ञात व्यक्तियों के साथ जानकारी साझा न करना। अनजान नंबरों से आई वीडियो कॉल या मैसेज से सतर्क रहना। साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने और नजदीकी साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करने की प्रक्रिया भी बताई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें