फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: व्यक्तित्व विकास और समाज सेवा की भावना सिखाई

Sat, 28 Mar 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों की ओर से दर्शन अकादमी में सात दिवसीय शिविर की शुरुआत की गई। इसमें विद्यार्थियों को यातायात नियम की जानकारी देने के साथ व्यक्तित्व विकास और समाज सेवा की भावना भी सिखाई गई।

शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल और सायंकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंदर गुप्ता ने किया। डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि एनएसएस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और समाज सेवा की भावना को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
विज्ञापन


उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक राजबीर सिंह ने शिरकत की। उनका पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन के महत्व के बारे में बताया और सुरक्षित व जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि एनएसएस जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। इस मौके पर आईडीटीआर के प्रशिक्षक एवं रोड सेफ्टी मैनेजर पुनीत का भी पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल जिंदल, डॉ. अनुकृति, अनीता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें