फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टटियाना बॉर्डर को किया सील

Sun, 11 Feb 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/गुहला/चीका। किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच को देखते हुए जिले में धारा 144 लगाई गई है। वहीं टटियाना बॉर्डर में सीमेंट की बैरिकेडिंग और कंटेनर लगाकर पूरी तरह सील कर दिया है। चीका पहुंचे डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जानकारी मिली है कि हरियाणा व पंजाब के 26 किसान जत्थेबंदी 13 फरवरी को दिल्ली कूच की तैयारी में हैं। किसानों के दिल्ली कूच को विफल करने के लिए पुलिस हर संभव कदम उठा रही है। जिला पुलिस ने गुहला के साथ लगते पंजाब के सभी बाॅर्डरों को सील करने के साथ वहां से गुजरने वाले हर वाहन पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी मिली है कि पंजाब के किसान 10 हजार से ज्यादा ट्रैक्टर ट्रालियों से दिल्ली जाने के लिए हरियाणा में दाखिल होंगे। इसके लिए किसानों ने शंभू बॉर्डर, डबवाली और खनौरी बॉर्डर को चुना गया है परंतु किसान सरकार व प्रशासन से आंखमिचौनी न खेल सके, इसलिए पंजाब हरियाणा इंटर स्टेट नाका टटियाना पर भी कैथल पुलिस प्रशासन मुस्तैद है।

गुहला हल्का के किसान नेताओं की धरपकड़ न हो इस कारण वे घरों से गायब हो गए है। पुलिस नेताओं को नजरबंद करने के लिए घरों पर दबिश दे रही है।

इतना ही नहीं पंजाब के किसानों को हरियाणा के रास्ते दिल्ली जाने से रोकने के लिए कैथल में धारा 144 लागू कर दी गई है। पंजाब और हरियाणा के बीच गांव टटियाना बॉर्डर मे सीमेंट की बैरिकेडिंग और कंटेनर लगाकर सील करने के लिए पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। इसके साथ प्रशासन ने घग्गर नदी के ऊपर बने ब्रिज को भी बंद करने का काम शुरू कर दिया है। ताकि किसान ट्रैक्टरों के जरिए ने निकल सके।

उधर, किसानों के दिल्ली कूच को विफल करने के लिए पुलिस हर संभव कदम उठा रही है। जिला पुलिस ने गुहला के साथ लगते पंजाब के सभी बाॅर्डरों को सील कर दिया है और वहां से गुजरने वाले हर वाहन पर पैनी नजर रखी जा रही है। शनिवार को प्रदेश के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने चीका के पास से गुजरने वाली घग्गर नदी के पुल पर पुलिस की ओर से लगाए गए नाके का निरीक्षण किया और पंजाब की तरफ से आने वाले किसानों को हरियाणा में घुसने से रोकने के लिए किए इंतजाम को देखा।

पुलिस की ओर से घग्गर नदी के पुल पर लगाए गए बड़े बड़े पत्थरों, कंटेनर से बंद किए गए पुल के आधे हिस्से व दूसरे प्रबंधों को डीजीपी ने स्वयं जांचा और पुलिस अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। इस दौरान डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को अपने हाथों में लेने या उपद्रव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम निरंतर मॉनिटरिंग करेगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से तुरंत निपटा जा सके।

इस मौके पर डीजीपी शत्रुजीत कपूर के साथ आईजी सतेंद्र गुप्ता, एसपी उपासना, डीसी प्रशांत पंवार, एसडीएम गुहला कृष्ण कुमार, डीएसपी कैथल उमेद सिंह, डीएसपी गुहला कुलदीप सिंह, चीका थाना प्रभारी रामबीर आदि अधिकारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि गुहला चीका को पंजाब से जोड़ने वाले सभी नाकों का दो दिन पहले आईजी सतेंद्र गुप्ता ने निरीक्षण किया था वहीं एक दिन पहले डीसी प्रशांत पंवार भी दौरा कर जायजा ले चुके हैं।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें