संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सिसला सिसमौर में श्याम बाबा के दरबार में रविवार को विशाल भंडारा गया। इस भंडारे के कार्यक्रम दूर दराज से श्रद्धालु पहुंचे। इन श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाया। इसके बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
ग्रामीण पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि श्याम बाबा हर किसी की झोली भरते हैं। हर किसी दुखी का सहारा है बाबा श्याम हमारा इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण किया। बाहर से आए हुए श्रद्धालुओं ने भी कहा कि हम पिछले लंबे समय से बाबा के दरबार से जुड़े हैं और आगे भी जोड़ रहे हैं। प्रदीप सिसमौर ने कहा कि आने वाले समय में इस दरबार में लाखों भगत जन आने की संभावना है। भंडारे में रामकुमार शर्मा फौजी, रामफल फौजी, पूर्व सरपंच गुलाब सिंह, पूर्व सरपंच होशियार, रणधीर सिंह शर्मा, दलबीर सिंह, रणधीर सिंह, करनैल सिंह, रामनिवास जांगड़ा, मोहित शर्मा आदि ने सेवा की।