फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य

Sat, 30 Mar 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से लोकसभा चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान के लिए वोटर जागरूकता के लिए स्वीप (सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्ट्रॉल पार्टिसिपेशन) अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य मतदाताओं विशेषकर महिलाओं एवं युवाओं को वोट बनवाने एवं अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करना है।

यह जानकारी एडीसी एवं स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी सी जया श्रद्धा ने दी है। उन्होंने बताया कि स्वीप अभियान में विशेषकर उन क्षेत्रों पर ज्यादा जोर दिया जाएगा जहां पिछले लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि स्वीप अभियान के तहत अनेक प्रकार की गतिविधियों को शामिल किया है। जिन गांव में पिछले लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा था वहां पर महिला पंचायत का आयोजन कर उन्हें मताधिकार के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग एवं सेमिनार आदि आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसी प्रकार गांवों में मतदान जागरूकता रैली भी निकाली जाएंगी। सरकारी कार्यालय के परिसरों में सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, सीएचसी, पीएचसी तथा बस स्टैंड पर मतदान जागरूकता को लेकर होर्डिंग्स एवं पोस्टर लगाए जा रहे हैं। मतदान जागरूकता मोबाइल वैन में सौंग व जिंगल के माध्यम से नागरिकों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला प्रशासन का लक्ष्य पिछली बार के मतदान प्रतिशत को अधिक से अधिक बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप अभियान के तहत विधानसभा स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया हैं। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि वे मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर नागरिकों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


एडीसी ने बताया कि स्वीप टीम में शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आईटीआई, महिला एवं बाल विकास विभाग, चुनाव कार्यालय, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, रेडक्रास, खेल, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, पंचायत विभाग, नगर निकाय विभाग, जिला परिषद, अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय व नेहरू युवा केंद्रों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें