फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तक पहुंचाया नल और स्वच्छ जल : मंत्री

Fri, 13 Jun 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। जल जीवन मिशन के तहत देश के हर घर में नल और स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। अब तक चार करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के मकान मुहैया कराए गए हैं।

जिला भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री पंवार ने कहा कि भारत का डिजिटल भुगतान मॉडल आज पूरी दुनिया में सराहा जा रहा है। हमारा लक्ष्य केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य के साथ सबका कल्याण है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत 68 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को आर्थिक सहायता दी गई है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अब तक 34 लाख करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए हैं। उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ 33 लाख गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान कर उन्हें धुएं से राहत दी गई है।

आयुष्मान भारत योजना के तहत 77 करोड़ से अधिक लोगों को सालाना पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है। वहीं, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हरियाणा में दो लाख घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक 17 हजार से अधिक सोलर यूनिट्स लगाई जा चुकी हैं।

मंत्री ने कहा कि किसानों के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 11 करोड़ से अधिक किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की सहायता दी जा रही है। मंत्री पंवार ने बताया कि नारी शक्ति के सशक्तीकरण के लिए भी सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों ने पंवार का किया भव्य स्वागत

कैथल। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार का जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं लोक कलाकार फौजी कर्मवीर के निवास पर पहुंचने पर पूर्व सैनिकों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि फौजी कर्मवीर की ओर से मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। मंत्री ने पूर्व सैनिकों और जिले के नागरिकों की व्यक्तिगत समस्याएं सुनीं तथा कई मुद्दों का मौके पर समाधान भी किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व अध्यक्ष अशोक गुर्जर, मनीष कठवाड, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, जिला परिषद अध्यक्ष कर्मबीर कौल, उपाध्यक्ष सोनिया, सार्जेंट धर्मवीर सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें