फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए परीक्षा परिणाम में तनु, शशि अव्वल

विज्ञापन
17-कैथल। आईजी महिला कॉलेज में अव्व्ल छात्राओं को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। आईजी महिला कॉलेज की बीए पांचवें सेमेस्टर की छात्राओं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। कॉलेज की प्राचार्या आरती गर्ग ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तरफ से घोषित बीए के पांचवे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में सात छात्राएं अव्वल रही। इसमें छात्रा तनु ने 94 प्रतिशत अंक लेकर विवि में छठा स्थान, शशि ने 93.75 प्रतिशत अंकों के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया। अन्य पांच छात्राओं ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि छात्राओं के बेहतरीन परीक्षा परिणामों का कारण प्राध्यापकों व छात्राओं की कड़ी मेहनत है। दोनों छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज के सांध्यकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी सुरभि शर्मा व अल्का गोयल, मोनिका रानी, श्वेता, सुदेश, मनीषा व डॉ. सलिंद्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें