संवाद न्यूज एजेंसी कैथल। जाट शिक्षण संस्थान के जाट पीजी कॉलेज की छात्रा तनु को राज्य स्तरीय यूथ रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर में बेस्ट वालंटियर रही। प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार ढिल्लो ने बताया कि पांच से 10 फरवरी भारतीय रेडक्रॉस समिति की राज्य शाखा की ओर से राज्य स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर हरिद्वार के नंगली बेला आश्रम में आयोजित किया गया था।
इस शिविर में तृतीय वर्ष की छात्रा तनु को बेस्ट वालंटियर के सम्मान से सम्मानित किया व समूह नृत्य में जाट महाविद्यालय की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में भारतीय रेड क्राॅस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के राज्य महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। शिविर से लौटने के बाद कॉलेज में पहुंचने पर सभी छात्राओं एवं रेड क्रॉस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अजय सिंह बनवाला, रेड क्रॉस टीम का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रशासक एडीसी कैथल दीपक बाबू लाल करवा ने छात्रा तनु व प्रो.अजय सिंह बनवाला एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी। इस मौके पर प्रो. राजपाल, डॉ. लाभ सिंह चौहान, डॉ. विकास नैन, डॉ. संदीप धालीवाल, प्रो. मुनीष कुमार, डॉ. रेणुका आदि मौजूद रहे।