संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय, कौल में इतिहास विभाग, स्वामी विवेकानंद युवा प्रकोष्ठ और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में शहीद भगत सिंह जयंती पर स्लोगन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध लेखन प्रतियोगिता में तानिया ने पहला, पलक ने दूसरा और रिया व आशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, सिमरन और करण सिंह द्वितीय तथा हिमांशु तृतीय रहे।
प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने कहा कि शहीद भगत सिंह देशभक्ति के प्रतीक हैं और हमें उनके समान देश के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा लेनी चाहिए। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा ने बताया कि भगत सिंह न केवल वीर स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि महान चिंतक, लेखक और पत्रकार भी थे। उनका साहस और देशभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. संदीप कुमार, डॉ. कोमल रानी और डॉ. अनीता नैन ने निभाई। इस अवसर पर डॉ. राजीव कुमार गाबा, डॉ. विशंभर दास, डॉ. राधिका खन्ना और डॉ. सोनिया रानी भी मौजूद रहे।