फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रादेशिक सम्मेलन में प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Tue, 02 Apr 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गुहणा गांव में चहल खाप का हरियाणा का प्रादेशिक सम्मेलन आयोजित किया गया। बलबीर बड़ौदा ने दीप प्रज्वलित करके रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 50 से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया। बलबीर बड़ौदा समस्त प्रदेश कार्यकारिणी ने चहल गौरव जोगी पीर चहल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सम्मेलन में चहल गौत्र से संबंधित उच्च अधिकारियों, शिक्षाविदों प्रतिभावान छात्रों उत्कृष्ट खिलाड़ियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुहणा, हरिपुरा व दिलोवाली के लोगों ने प्रदेश कार्यकारिणी को पगड़ी पहनकर सम्मानित किया। अध्यक्षता प्रदेश प्रधान बलवीर बड़ौदा ने की। रक्तदान शिविर का दायित्व डॉक्टर कर्मवीर चहल व रमेश चहल डीपी ने पूरा किया। मंच संचालन दलवीर चल एडवोकेट ने किया। प्रदेश चहल खाप के संयोजक बलवान कोटडा, प्रताप गुहणा, रामपाल बीबीपुर, रामेश्वर, धर्मवीर, कुलबीर, चंद्र, राजाराम, करण सिंह, सतपाल, करण सिंह, अजीत, रामकिशन, रामस्वरूप, रणधीर, बलजीत, ओमप्रकाश, जगदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें