सीवन। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तर पर हुई विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य रूप से रोल प्ले, पोस्टर और मॉडल मेकिंग प्रतियोगिताएं हुए। अध्यक्षता प्रधानाचार्य धर्मपाल सहारन ने की। निर्णायक मंडल में विज्ञान और गणित के विशेषज्ञ डॉ. ज्योतिलता, रणजीत कौर, इंदु रानी, मुनीष कुमार, सुरेंद्र कुमार और रामनिवास शामिल थे। इस मौके पर कार्यक्रम में डॉ. करनैल सिंह, सतीश जांगड़ा, कृष्ण लाल, शशिभूषण, पवन कुमार, गोपाल दास, विमल और कुसुम ने सहयोग किया। संवाद