फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कबड्डी, योगासन और खो-खो में दिखाई प्रतिभा

Sun, 31 Aug 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
01 कैथल। पाई गांव में योग करते  विद्यार्थी। विज्ञ​प्ति  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आयुष विभाग व हरियाणा योग आयोग के संयुक्त प्रयास से योग व्यायामशालाओं में शनिवार को विभिन्न खेल करवाए गए। इस मौके पर योगासन, खो-खो और कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों का समावेश किया गया है, जो 31 अगस्त तक सुबह और शाम के समय जिले के विभिन्न गांवों में जारी रहेंगे। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने दी।
विज्ञापन


शनिवार को पाई, हरसोला, चौशाला, करोड़ा, संगतपुरा, जाजनपुर, बरसाना, छौत और अन्य 36 योग व्यायामशालाओं में खेलों का आयोजन किया। गांव पाई में आयुष योग सहायक करनैल सिंह, बरसाना में विवेक कुमार, संगतपुरा में सोहनलाल और अन्य योग सहायकों के माध्यम से खेलों का आयोजन किया। सभी खेलों का आयोजन डॉ. राजेंद्र कुमार, जिला योग काऑर्डिनेटर एवं योग विशेषज्ञ की देखरेख में किया जा रहा है।

01 कैथल। पाई गांव में योग करते  विद्यार्थी। विज्ञप्ति - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें