फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डीएवी खेल प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Thu, 26 Sep 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी मैनेजिंग कमेटी के तत्वावधान में राज्य स्तरीय डीएवी खेल प्रतियोगिताएं करवाई। इनमें राज्य के विभिन्न जिलों के 38 डीएवी विद्यालयों से आए अंडर-14, 17 व 19 के लगभग 512 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने योग, टेबल टेनिस, बैडमिंटन खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।

इससे पूर्व प्रधानाचार्या एवं डीएवी खेल हरियाणा तृतीय क्लस्टर की प्रभारी अंजु तलवाड़, डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी की प्रधानाचार्या साधना बक्शी, डीएवी पब्लिक स्कूल सफीदों की प्रधानाचार्या पूनम सिंह, डीएवी पब्लिक स्कूल सीवन की प्रधानाचार्या डॉ. मीना मेहता ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्रधानाचार्या अंजू तलवाड़ ने उपस्थित सभी मेहमानों का औपचारिक स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्या ने कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चों को अधिक से अधिक जीवन मूल्य सिखाए जा सकते हैं। सभी खेल की भावना से खेले क्योंकि जब प्रयास पूर्ण मन से होता है तो विजय संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें