कैथल। ज्ञानद्वीप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाडला में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में 6 से 12 तक के छात्रों ने भागीदारी दिखाई। छात्रों ने सौर ऊर्जा उपकरण, जल शोधन प्रणाली, स्मार्ट ट्रैफिक लाइट मॉडल आदि मॉडल प्रस्तुत किए। नौंवी कक्षा के छात्र मानव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ग्यारहवीं कक्षा के छात्र नीरत और इशिका ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। संवाद