ढांड। दी इंटरनेशनल रिलीफ ग्रुप कौल भारत विकास परिषद शाखा ढांड के सहयोग से आठवीं ब्लॉक स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन 30 दिसंबर को कौल में करेगा। रिलीफ ग्रुप के प्रधान मास्टर रणवीर आर्य ने बताया कि इस ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में स्पीच, क्विज, एवं राइटिंग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अव्वल स्थान हासिल करने वाले बच्चों को ग्रुप की ओर से सम्मानित किया जाएगा। आर्य ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का आह्वान किया है कि इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करें। संवाद