26-कलायत। ग्रहण के दौरान श्री कपिल तीर्थ पर श्रद्धालुओं की जमा भीड।
- फोटो : Kaithal
कलायत। सूर्य ग्रहण पर कलायत के श्री कपिल मुनि तीर्थ पर श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा रहा। ग्रहण के दौरान श्रद्धालुओं ने पवित्र तीर्थ में आस्था की डुबकी लगा कर अपने ईष्ट देव का स्मरण व जप किया। सूर्य ग्रहण से पूर्व सूतक लग जाने के कारण से सभी मंदिरों के कपाट बंद ही रहे। श्रद्धालु मंदिर के बंद दरवाजों के बाहर ही पूजा-अर्चना करते रहे। मंदिर के पुजारी श्याम लाल गौतम ने बताया कि आज जो सूर्य ग्रहण लग रहा है वो आंशिक सूर्य ग्रहण है। पूर्ण सूर्यग्रहण हर 100 साल में केवल एक बार ही होता है। अगला पूर्ण सूर्यग्रहण 8 अप्रैल, 2024 को लगने वाला है। उन्होंने बताया कि श्री कपिल मुनि मंदिर में गोवर्धन पूजा 26 अक्तूबर को होगी।