फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गर्मी और लू से बचाव के लिए बरतें एहतियात, एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने गर्मी और लू से बचाव के लिए विशेष हिदायतें जारी की हैं। इसके तहत प्राधिकरण चेयरमैन एवं डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि गर्मी के मौसम में हवा के गर्म थपेड़ों और बढ़े हुए तापमान से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लू लगने के बाद अस्पताल में उपचार से बेहतर है कि हम इससे बचाव करें। इसके लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग हरियाणा द्वारा जनहित में जारी एडवाइजरी का पालन करें। गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, बाहर निकलें तो अपना सिर ढककर रखें, कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, भले ही प्यास न लगी हो। ओआरएस (ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्यूशन), घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का मांड) नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन कर तरोताजा रहें। गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन न करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं। खासतौर से दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे के बीच धूप में सीधे न जाएं। डीसी ने बताया कि गर्मी में वृद्ध एवं कमजोर व्यक्तियों की खास देखभाल जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें