फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनि राम की वीरगाथा से लें प्रेरणा : फौजी

Tue, 17 Mar 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। उपमंडल के ब्राह्मणी वाला गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में 1965 के भारत-पाक युद्ध के नायक अमर शहीद मुनि राम के स्मारक का अनावरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जगजीत फौजी ने शहीद की वीरगाथा का उल्लेख करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को उनके साहस और देशभक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मुनि राम ने वर्ष 1962 में जाट रेजिमेंट के साथ लद्दाख में चीनी सेना का डटकर मुकाबला किया था।
विज्ञापन


समारोह के दौरान पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अध्यापक विनोद गर्ग ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में शहीद के पुत्र बलबीर सिंह, जिला परिषद सदस्य अमरजीत और वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि फौजी कर्मवीर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक देकर सम्मानित किया गया और शहीद परिवार का विशेष अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में कैप्टन मुख्तार सिंह जांगड़ा, सूबेदार धर्मबीर ढुल, राजबीर भाना, सवार कर्मवीर, सूबेदार ज्योति राम सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैन्य अधिकारी, ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें