फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान कर पाएं पापों से मुक्ति : पंडित बालमुकुंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। गीता भवन पूंडरी में माघ पूर्णिमा की कथा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य यजमान के रूप में मुकेश मंगल व प्रदीप मंगल पत्नी सुनीता मंगल व कौशल मंगल पत्नी ममता मंगल व संदीप मंगल पत्नी दीप्ता मंगल ने भाग लिया। कथावाचक पंडित बालमुकुंद ने कहा कि माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान, दान और भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने का विशेष महत्व होता है। माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन गंगा स्नान और दान करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है। ऐसा कहा जाता है इस दिन देवता भी गंगा में स्नान करने आते हैं। महाकुंभ के दौरान माघ पूर्णिमा के दिन दान का विशेष महत्व होता है. अन्न, वस्त्र, तिल, गुड़, घी, कंबल और अन्य आवश्यक वस्तुएं दान करने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। इस मौके पर प्रबंधक एडवोकेट महेश मंगल, संतोष राज बंसल, मतीश गर्ग व सविता बंसल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें