फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मनाली शिविर में दिया जाएगा ताइक्वांडो एडवांस तकनीक का प्रशिक्षण

Sun, 17 Nov 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अगले महीने दिसंबर में होने वाली दुबई इंटरेनशल ताइक्वांडो चैंपियनशिप होने जा रही है। जिसको लेकर मनाली में रियल ताइक्वांडो इंडिया की ओर से ताइक्वांडो एडवांस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 30 नवंबर से सात दिसंबर तक किया जाएगा। शिविर में मार्शल आर्ट के विद्यार्थियों ताइक्वांडो की एडवांस तकनीक सिखाई जाएगी। ये जानकारी रियल ताइक्वांडो इंडिया के अध्यक्ष भवानी सिंह नरूका ने दी।
विज्ञापन

सीनियर कोच देशराज ने बताया कि दिसंबर में ओपन दुबई इंटरेनशल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के लिए सुबह-शाम अभ्यास कर रहे हैं। प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व मनाली में एक एडवांस शिविर लगाया जाएगा। जिसमें खिलाड़ियों को विशेष तकनीक के बारे में बताया जाएगा। दिसंबर को दुबई में होने वाली चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन भी इसी ट्रायल के आधार पर होगा। ये चयन हिमाचल के मनाली में होगा। इस शिविर में देश के 26 राज्यों के सब जूनियर, केडेट, जूनियर, सीनियर, मेल व फिमेल प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें