16-कैथल। राजकीय कन्या स्कूल जाखौली अड्डा में छात्राओं को टैब वितरित करते हुए राज्यमंत्री कमलेश ढा
- फोटो : Kaithal
कैथल। सरकार स्कूलों मेें पढ़ रहे बच्चे भी अब डिजिटल पढ़ाई कर सकेंगे। 10वीं से 12वीं तक के 20 हजार 791 बच्चों को टैबलेट दिए जाने की प्रक्रिया का बृहस्पतिवार का शुभारंभ हुआ। ये उनके सपनों को नई उड़ान देने में सहायक सिद्ध होंगे। अब बच्चे जब चाहे टैबलेट से पढ़ाई कर सकते हैं। इसके लिए उसमें आवश्यक सॉॅफ्टवेयर अपलोड करने के साथ उन्हें रोजाना निशुल्क दो जीबी डाटा भी दिया जा रहा है। जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री कमेलश ढांडा और विधायक लीला राम ने डीसी प्रदीप दहिया व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में बच्चों को टैबलेट देकर इस योजना का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम से भी ऑनलाइन जुड़े। वहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपना संबोधन दिया। यहां आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि टैबलेट के माध्यम से बच्चों को तकनीकी शिक्षा का ज्ञान होगा। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए अनेकों कदम उठा रही है। इस मौके पर विधायक लीला राम ने कहा कि वर्तमान परिवेश में तकनीकी ज्ञान का होना बहुत ही जरूरी है। हमारे समय में तख्ती व स्लेट ही आधुनिक तकनीक थी। आज तकनीकी क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। इसका बच्चों को काफी लाभ मिलेगा।
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि ई-अद्यिगम योजना के माध्यम से बच्चों को यह सुविधा दी जा रही है। इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में लगी प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन भी किया। डीईओ अनिल शर्मा ने विद्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मंच का संचालन एआईपीआरओ कृष्ण कुमार ने किया। कार्यक्रम में सीटीएम गुलजार अहमद, डीईओ अनिल शर्मा, सुदेश सिवाच, प्रिंसीपल पवन धीमान, अंजू शर्मा, डॉ. रशीमा, जितेंद्र राठौर, प्रवीण थरेजा, शिव शंकर पाहवान, श्याम सुंदर बंसल, हरपाल शर्मा क्योडक़, रामकुमार नैन, मुकेश जैन, तिलक राज, रामनिवास शर्मा, विकास, सतीश शर्मा, राकेश कुमार, सजल गुप्ता मौजूद रहे।