फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गणतंत्रता दिवस पर विशेष थीम आधारित हों झांकियां

Sat, 04 Jan 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में डीसी प्रीति ने गणतंत्र दिवस समारोह के भव्य आयोजन के संदर्भ में अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा पुलिस लाइन में होने वाले कार्यक्रम में विशेष थीम पर आधारित झांकियां होनी चाहिए। अफसरों से कहा कि तालमेल बनाकर कार्यक्रम को बेहतरीन बनाएं।

डीसी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में 10 प्लाटून की ओर से भव्य मार्च पास्ट किया जाएगा। परेड में शामिल टुकड़ियों की ओर से 18 से 23 जनवरी को पुलिस लाइन मैदान में पूर्वाभ्यास किया जाएगा और 24 जनवरी को फुल ड्रेस फाइन रिहर्सल निर्धारित समयानुसार किया जाएगा। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश जारी किए कि सभी प्लाटून की परेड से संबंधित तैयारी मार्गदर्शन में तैयार करवाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के निर्धारित समयानुसार सुबह 10 बजे मुख्यातिथि की ओर से राष्ट्रीय ध्वजारोहण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इससे पहले मुख्यातिथि की ओर से शहर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे। मुख्यातिथि की ओर से राष्ट्रीय ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण किया जाएगा तथा जिला वासियों को संबोधित करेंगे व भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।

राष्ट्रीय गान के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का समापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस विभाग, डीआरडीए, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग, सहकारी चीनी मिल, कृषि विभाग, परिवहन विभाग, आईसीडीएस, जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र, आयुष विभाग, खेल विभाग, बिजली विभाग, शिक्षा विभाग, रेडक्रास सोसाइटी की ओर से झांकियां निकाली जाएंगी।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन झांकियों को भव्य रूप देते हुए विभाग की योजनाएं व उपलब्धियों को प्रदर्शित करें, ताकि लोगों को योजनाओं की जानकारी मिल सके। कहा कि समारोह के ओवरऑल इंचार्ज एडीसी रहेंगे। मुख्य मंच के लिए नगराधीश को प्रोटोकॉल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

परेड निरीक्षण के लिए खुली जीप व राष्ट्रीय झंडे की व्यवस्था पुलिस विभाग की ओर से की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर रंगोली का कार्य जिला शिक्षा अधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग करेगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग व शहर की मुख्य सड़कों की मरम्मत व डिवाइडरों पर पेंट इत्यादि करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से सड़कों व चौराहों पर झंडे लगाए जाएंगे। विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग जगहों पर स्वागत गेट बनाए जाएंगे। वन विभाग मैदान में खड़ी घास व झाडि़यों की सफाई करवाएगा। समारोह एवं रिहर्सल के दिनों में सिविल सर्जन एंबुलेंस व दवाइयों सहित डाक्टरों की टीम की व्यवस्था करवाएं।
विज्ञापन


डीसी प्रीति ने कहा कि समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी, जिनका चयन एसडीएम की अध्यक्षता बनाई गई चार सदस्यों की कमेटी करेगी। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। सभी विभागाध्यक्ष 20 जनवरी से पहले अपने विभाग से संबंधित नामों को अनुमोदन भिजवाना सुनिश्चित करें। स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिजनों को उनके घर जाकर जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर एडीसी बाबू लाल करवा, डीएमसी सुशील कुमार, एसडीएम अजय कुमार व कृष्ण कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, एचएसवीपी ईओ अहमद, डीडीपीओ कंवर दमन, डीआईओ दीपक खुराना, सीएमओ डॉ. रेनू चावला, डीईओ रामदिया, डीईईओ सरोज, डीएसओ राज रानी, ईओ कुलदीप मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें