कैथल। पूंडरी क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने धान और बाजरे की खरीद को लेकर अहम निर्णय लिया है। संगठन की बैठक युवा भाकियू प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तय किया गया कि 18 सितंबर को हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सांकेतिक भूख हड़ताल आयोजित की जाएगी। इस दौरान उपायुक्तों को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस कार्रवाई के बाद भी धान खरीद शुरू नहीं होती है, तो उसी दिन आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी। संवाद