संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिलेभर में बुधवार को तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर युवाओं ने पतंगबाजी की तो युवतियों और महिलाओं ने पर्व को मनाते हुए झूला झूल आनंद लिया। पर्व को लेकर शहर के विभिन्न पार्कों में महिलाएं एकत्रित हुई। इस दौरान महिलाओं ने तीज पर्व पर गीत भी गाए।
तीज का पर्व धूमधाम से मनाया : कैथल। शहर के इनरव्हील क्लब की ओर से बुधवार को एक निजी होटल में तीज का पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर अनेक प्रतियोगिताएं करवाई। कार्यक्रम में क्लब की सचिव मीना चौधरी ने जुलाई माह में किए समाजसेवा के कार्यों के बारे अवगत करवाया गया। प्रधान ऋचा गुप्ता ने बताया कि आठ अगस्त को जिला नागरिक अस्पताल में माताओं को स्तनपान के विषय में जानकारी दी जाएगी। राजरानी गर्ग ने कहा कि आगामी 28 अगस्त को उनके क्लब कि 40वीं वर्षगांठ है जिसे धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रीति, डॉ. कमलेश, आंचल चौधरी, शालिनी, शिप्रा, शशि मौजूद रहीं।