फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सिसला धाम में लगाई मीठे व ठंडे पानी की छबील

विज्ञापन
सिसला धाम में छबील के दौरान सेवा करते सेवादार। स्वय
विज्ञापन
कैथल। पद्मिनी एकादशी के शुभ अवसर पर सिसला धाम में श्रद्धालुओं, राहगीरों और आमजन की सेवा के उद्देश्य से मीठे और ठंडे पानी की छबील लगाई गई। इस सेवा कार्य में गांव व आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेवा भाव के साथ आने-जाने वाले लोगों को शीतल जल पिलाया। छबील स्थल पर पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और लोगों ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। जंगीर सिसला ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जल सेवा को सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना गया है। गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को ठंडा पानी पिलाना मानवता की सच्ची सेवा है। पद्मिनी एकादशी जैसे धार्मिक पर्व पर इस प्रकार के सामाजिक व धार्मिक कार्य समाज में भाईचारे, प्रेम और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। छबील सेवा में कृष्ण प्रजापति टीक, सरपंच तरसेम सिसला, कृष्ण प्रजापति पाई, बबलू अगोंध, प्रवीण कुमार और सुनील पाई उपस्थित रहे।

सिसला धाम में छबील के दौरान सेवा करते सेवादार। स्वय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें