फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बूंदाबांदी के बाद फिर छूटे पसीने

Sat, 22 Jul 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में बीते दिन हुई तेज वर्षा के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। शुक्रवार को तेज हवाएं शुरू हुईं। बूंदाबांदी हुई तो राहत मिली लेकिन फिर बाद मेें उमस और गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री पर पहुंचने के बाद भी गर्मी का असर बढ़ गया है। बीते दिनों वर्षा के बाद मौसम सुहाना हो गया था, लेकिन अब फिर गर्मी बढ़ गई है। शुक्रवार अपराह्न तीन बजे अचानक बादल छाए और तेज हवाएं शुरू हो गई। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। जिले में कई जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। इसके साथ मच्छर भी काफी संख्या में हो रहे है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने कहा कि अभी तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। इस समय उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें