फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह दो जनवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह दो जनवरी को बार रूम में होगा। यह जानकारी देते हुए जिला बार एसोसिएशन के वर्तमान प्रधान रविंद्र तंवर ने बताया कि 16 दिसंबर को हुए एसोसिएशन के चुनाव में वेद प्रकाश ढुल को प्रधान, सुल्तान सिंह बनवाला को उपप्रधान, नितेश मंगला को सचिव, जितेंद्र कुमार को सह सचिव और रजनी गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना था। नई कार्यकारिणी दो जनवरी को कार्यभार ग्रहण करेगी। जाने वाली कार्यकारिणी के पदाधिकारी प्रधान रविंद्र तंवर, उप प्रधान संजीव बतान, सचिव कर्ण कालड़ा, सह सचिव सुनीता मलिक और कोषाध्यक्ष संजीव सैनी उन्हें चार्ज देंगे। इस मौके पर सभी न्यायाधीश और वकील उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें