फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नृत्य प्रतियोगिता में स्वामी श्रद्धानंद सदन प्रथम

Thu, 07 May 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
अंतर्सदनीय नृत्य प्रतियोगिता में नृत्य की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में हेरिटेज क्लब के तत्वावधान में अंतर्सदनीय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में स्वामी श्रद्धानंद सदन ने प्रथम, महात्मा हंसराज सदन ने द्वितीय और पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी सदन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रांतों के लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़ ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल में सुशील व ऋचा गुप्ता ने भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को सांस्कृतिक मंच प्रदान करना था। प्रधानाचार्या ने कहा कि ऐसे आयोजन आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। अंत में सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें