संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एमडीएन ग्लोबल स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बैंड द्वारा ‘सारे जहा से अच्छा’ की धुन पर हुई। इसके बाद स्वामी दयानंद, स्वामी श्रद्धानंद, रानी लक्ष्मीबाई और एपीजे हाउस ने मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। इस वर्ष की ओवरऑल ट्रॉफी संयुक्त रूप से स्वामी दयानंद हाउस और स्वामी श्रद्धानंद हाउस ने जीती, जबकि रनर-अप ट्रॉफी रानी लक्ष्मीबाई हाउस के नाम रही। कार्यक्रम के अंत में डॉ. विनोद कुमार और निधि कंसल ने विजेता विद्यार्थियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। कार्यक्रम के सांस्कृतिक चरण में विद्यार्थियों ने खेलों पर आधारित विशेष कोरियोग्राफी और हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। नर्सरी से बारहवीं तक के लगभग 750 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 100 मीटर दौड़, हर्डल रेस, कप-ऑन-हेड रेस, तीन टांग दौड़, सैक रेस, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद और रस्साकशी जैसी रोमांचक स्पर्धाओं में छात्रों का काफी उत्साह दिखा।
कैथल। ध्वजारोहण करते सदस्य ।
कैथल। ध्वजारोहण करते सदस्य ।
कैथल। ध्वजारोहण करते सदस्य ।