फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी की नई अध्यक्ष बनीं सुषमा

Tue, 28 Jan 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी (कैथल)। कई दिनों बाद ब्लॉक समिति को सुषमा के रूप में नई अध्यक्ष मिलीं। हालांकि सर्वसम्मति से नहीं मतदान से उनका चुनाव हुआ। करीब तीन घंटे तक चली कार्यवाही के बाद ब्लॉक समिति को नई अध्यक्ष मिलीं। वहीं उपाध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ और आरती को यह जिम्मेेदारी मिली।

इस प्रक्रिया को पूरा करवाने के लिए जिला परिषद की डिप्टी सीईओ रितू लाठर चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद रहीं। हलका विधायक सतपाल जांबा भी मौजूद रहे। पहले कयास थे कि नई अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से होगा पर ऐसा हुआ नहीं। पद के लिए दो नामांकन भरे गए वार्ड-16 से सुषमा देवी पत्नी राजेश कुमार बरसाना व वार्ड-आठ से महिंद्रो देवी पत्नी अशोक सांच के नाम शामिल थे।
विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया में ब्लॉक समिति के 26 मतों में से सुषमा देवी को 20 मत मिले जबकि महिंद्रो देवी को केवल पांच मत मिले। एक मत नोटा पर भी गया। 20 मतों से वार्ड नंबर 16 की सुषमा देवी अध्यक्ष बनीं और वार्ड-15 की आरती बाकल सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुनी गई।
विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया के सम्पन्न होने के बाद हलका विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि हमारे कहने के बावजूद पूर्व अध्यक्ष ने फिर से नामांकन भर दिया, इसलिए चुनाव करवाना पड़ा। कहा कि अब नई अध्यक्ष मिलने के बाद विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें