राजौंद। भगवान परशुराम छात्र एवं युवा संगठन की ओर से राजौंद ब्लाक की कार्यकारिणी का गठन किया। भगवान परशुराम छात्र एवं युवा संगठन का कार्यक्रम राजौंद में निर्माणाधीन भगवान परशुराम मंदिर में किया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेश कौशिक माजरा ने की कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रवि प्यौदा ने बताया कि राजौंद ब्लाक स्तर पर सुशील शर्मा को अध्यक्ष व सचिन शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन का उद्देश्य युवा साथियों को एकजुट करके उनकी समस्याओं का समाधान करना है। राजनीतिक दलों को भी युवाओं को राजनीति में आगे आने के अवसर देने चाहिए। इस दौरान राहुल कुमार, अजय प्यौदा, आसु प्यौदा, अंकुश कुमार, हिमांशु कुमार, रजत कुमार, नरेंद्र, श्रवण, अरविंद आदि सदस्य मौजूद रहे। संवाद