कैथल। जिले के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों में सूर्य नमस्कार प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों में विद्यार्थियों ने योग की बारीकियां सीखीं और पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। डॉ. शकुंतला दहिया ने बताया कि सूर्य नमस्कार बच्चों के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए एक संपूर्ण व्यायाम है। शिविरों के दौरान आयुष योग सहायकों ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार के प्रत्येक आसन की सही विधि, श्वास-प्रश्वास की प्रक्रिया और आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योग अभ्यास से मांसपेशियों का विकास होता है और शरीर में लचीलापन बढ़ता है। संवाद