फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी में किया अवैध कॉलोनियों का सर्वे

Thu, 18 Dec 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। हाई कोर्ट के निर्देश पर विजिलेंस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध कॉलोनियों का विस्तृत सर्वे किया। इंस्पेक्टर सुबे सिंह के नेतृत्व में टीम ने 10–15 कॉलोनियों का निरीक्षण किया। सर्वे में सामने आया कि कई कॉलोनाइज़र बिना अनुमति प्लॉट काटकर लोगों को बेच रहे हैं। बाद में ये कॉलोनाइज़र गायब हो जाते हैं और खरीदारों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिलतीं। कई कॉलोनियों में सड़क, निकासी और पानी की व्यवस्था तक नहीं मिली। अवैध विकास से सरकार को राजस्व का बड़ा नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन


हाई कोर्ट ने पूरे प्रदेश में इस तरह की कॉलोनियों पर कड़ा रुख अपनाया है। रिपोर्ट में मिला कि डीटीपी की कार्रवाई के बाद भी कई स्थानों पर दोबारा अवैध कॉलोनी काट दी जाती है। विधायक सतपाल जांबा लंबे समय से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। टीम जल्द ही पूरी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें