कैथल। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने सेक्टर 20 में इंडस स्कूल में बने मतदान केंद्र में अपने परिवार सहित मतदान किया। इस मौके पर उन्होंने मतदान को बदलाव की प्रक्रिया बताया और कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। इसलिए प्रदेश व देश की जनता भाजपा की अंहकारी सरकार को हराने का काम इस चुनाव में करेगी। कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 साल से हर वर्ग को परेशान किया है। ऐसे में अब जनता के पास मतदान के माध्यम से देश अंहकारी सरकार को सत्ता से बाहर करने का मौका मिला है। चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत होगी। संवाद