फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में हार की जिम्मेदारी लें सुरजेवाला : कठवाड़

Thu, 07 Dec 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कर्नाटक पर जीत का श्रेय लेने वाले सांसद रणदीप सुरजेवाला ने मध्य प्रदेश पर क्यों चुप्पी साध ली, जबकि कर्नाटक में जीत के बाद उन्होंने अपने अनेक स्वागत कार्यक्रम करवाकर जीत का श्रेय लिया था। अब उन्हें मध्य प्रदेश में हार की जिम्मेदारी क्यों नहीं ली। यह चुटकी भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुनीष कठवाड़ ने पार्टी कार्यालय में ली। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में निश्चित रूप से भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने तीन राज्यों में कांग्रेेस की करारी हार पर कहा कि उसका जनाधार लगातार घटता जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार जनहित के लिए कई योजनाएं चलाते हुए कार्य कर रही है। इन्ही की बदौलत देश की जनता लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा में अपनी आस्था जाता रही है और पार्टी ऐतिहासिक जीतें दर्ज कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कठवाड़ ने दावा करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा एवं हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा एकतरफा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। मुनीष ने कहा कि देश की जनता अब समझ चुकी है कि कांग्रेस पार्टी में महज भाई भतीजावाद एवं भ्रष्टाचार था। जिससे देश का बेहद नुकसान हुआ इसलिए देश अब लगातार कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ता ही जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आदित्य भारद्वाज भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें