फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने बनाया खेती उजाड़ने, आढ़ती व दुकानदार का काम बंद करने व चावल उद्योग पर तालाबंदी करने का प्लान : सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने चीका की अनाज मंडी का दौरा कर आढ़ती, किसान व मजदूरों की समस्याएं जानीं। पत्रकारवार्ता में सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार आए दिन उत्तरी हरियाणा खासतौर से कैथल जिले के किसान से दुश्मनी निकाल रही है। सरकार ने कैथल के किसान की खेती उजाड़ने, आढ़ती व दुकानदार का काम बंद करने व चावल उद्योग पर तालाबंदी करने का प्लान बनाया है। सीवन व गुहला ब्लॉक में किसान धान की खेती नहीं कर सकता। कैथल व कुरुक्षेत्र की यह कुल 108314 हेक्टेयर जमीन है। जिले के किसान की रोजी रोटी पर हमला बोलने के लिए सरकार मेरा पानी, मेरी विरासत स्कीम ले आई है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के विरोध की बजाय हितों में फैसले ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें