फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुरजेवाला का सरकार पर प्रहार, बोले-नया कानून मनरेगा पर हमला

Mon, 12 Jan 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैथल में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने हाल ही में पारित विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार तथा आजीविका मिशन (ग्रामीण) कानून को मनरेगा की दिनदहाड़े हत्या करार दिया।
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि यह कानून करोड़ों गरीबों और मजदूरों के रोजगार-अधिकार पर सीधा हमला है। यह मेहनतकश वर्ग की रोजी-रोटी पर प्रहार है, गरीबों के काम मांगने के मौलिक अधिकार का हनन है। उन्होंने इसे एससी/एसटी/ओबीसी समाज के मनरेगा मजदूरों को सामाजिक न्याय से वंचित करने की साजिश बताया। प्रेस वार्ता में सुदीप सुरजेवाला, जिलाध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर ढाँड, पार्षद रामनिवास मित्तल और पूर्व पार्षद सुरेंद्र रांझा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें